{"_id":"5a7c9f374f1c1ba3268b915a","slug":"11518116663-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के महावीर मार्ग स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में नौ फरवरी से 13 फरवरी तक पांच दिवसीय भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्य दीपक अग्रवाल व कांशीराम ने बताया कि यह पांच दिवसीय भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री की देखरेख में करवाया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि मंदिर में स्थापित की जाने वाली भगवान लक्ष्मीनारायण अष्ट अवतार, महाकालेश्वर शिव परिवार तथा मां सिद्ध दात्री अष्ट अवतार की प्रतिमाओं का पांच दिन विधिविधान से पूजन कर 13 फरवरी को मंदिर में स्थापित की जाएगी। इसमें रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक यजमानों द्वारा पूजन करवाया जाएगा व दोपहर तीन बजे से पांच बजे महिलाओं द्वारा भजन का कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन 13 फरवरी को सुबह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद 8 बजे से 11 बजे तक हवन व 12 बजे भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।