{"_id":"59e3981b4f1c1bd9538b7954","slug":"11508087835-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
फोटो संख्या:31 से 33
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। विद्या ददाति विनयम्, विनयाद्याति पात्रताम्... संस्कृत सूक्ति के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में जारी प्रयासों में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की अहम भूमिका बताई। उन्होंने शिक्षाविदों, शिक्षकों व शोधार्थियों को न सिर्फ भारत को विश्व के प्रमुख संस्थानों में अपनी जगह बनाने के लिए कहा अपितु सूचना तकनीक और सांस्कृतिक विरासत के बल पर नालंदा, तक्षशिला के दौर की ख्याति फिर से पाने के लिए प्रेरित किया।
कैप्टन अभिमन्यु विश्वविद्यालय में आयोजित गुणात्मक एवं समावेशी शिक्षा के विस्तार विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विश्वविद्यालय के प्रो. मूलचंद सभागार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग योजना के अंतर्गत आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यदि भारत की मौजूदा तीन पीढ़ियां मिलकर ठान लें तो वो दिन दूर नहीं जब तीसरी पीढ़ी विश्व में भारत को विश्वगुरु की खोई हुई पहचान दिला सकती है। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ से मिलकर उन्हें भरोसा हो गया कि वो दिन अब दूर नहीं जब भारत के विश्वगुरु बनने में इस विश्वविद्यालय की अहम भूमिका होगी। हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विश्वविद्यालय को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया। आयोजन के दौरान वित्त मंत्री ने सूचना तकनीक की मदद से नवनिर्मित कर्मचारी आवास खंड-एक का भी उद्घाटन सभागार से किया।
कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि कैप्टन साहब ने यहां आकर विश्वविद्यालय में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति का जिक्र करते हुए बताया कि इसी साल विश्वविद्यालय को नैक का ए ग्रेड प्राप्त हुआ है और पहली बार हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालय 14 अक्तूबर को हमारे नेतृत्व में एकजुट होकर रिसर्च व एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से संसाधनों की आपसी सांझेदारी के लिए सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
दो दिवसीय इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के पूर्व कुलपति प्रो. भीम सिंह दहिया ने हरियाणा में शिक्षा के विकास की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि स्पष्ट किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कुछ प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए। संस्कृत में दिए गए उनके इस ज्ञापन ने सबका मनमोह लिया। इसके बाद शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. सारिका ने 15 व 16 अक्तूबर को चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, विश्वविद्यालय कुलसचिव राम दत्त, डॉ. बीर सिंह, प्रोक्टर प्रो. सतीश कुमार, प्रो. नवल किशोर आदि रहे।