{"_id":"59c169a84f1c1b9a688b5709","slug":"11505847720-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"567 पेंशन लाभाथ़ियों ने जमा करवाई आपारकार्ड की प्रति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
567 पेंशन लाभाथ़ियों ने जमा करवाई आपारकार्ड की प्रति
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
567 पेंशन लाभार्थियों ने जमा करवाई आधारकार्ड की प्रति
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में आधार कार्ड में सही नंबर दर्ज न होने के कारण रोकी गई पेंशन के लिए 567 लाभार्थियों ने विभिन्न खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालयों में अपने आधार कार्ड की प्रति जमा करवाई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि आधारकार्ड की प्रति लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर 29 सितंबर तक शिविर लगाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि जिले के 8672 पेंशन लाभार्थियों के आधारकार्ड में संख्या दर्ज न होने के कारण पेंशन रोक दी गई है। ये पेंशनकर्ता अपने गांव से संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में अपना मूल आधारकार्ड ले जाकर उसकी फोटो प्रति पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर जमा करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी 29 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर अपने आधारकार्ड की प्रति उपलब्ध नहीं करवा पाएं तो वे 31 अक्तूबर से पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में अपने मूल आधारकार्ड के साथ उसकी फोटो प्रति दे सकते हैं।