{"_id":"59bcdd394f1c1b35688b4d19","slug":"11505549625-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की जनसभा स्थल पर तोड़फोड़ घटना लोकतंत्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की जनसभा स्थल पर तोड़फोड़ घटना लोकतंत्र की हत्या
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद की जनसभा स्थल पर तोड़फोड़ करना लोकतंत्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कैथल के गांव सेरधा में पिछले दिनों सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा स्थल पर तोड़फोड़ और सांसद को नजरबंद करने की घटना की नारनौल के विभिन्न समाज के लोगों ने कड़ी निंदा की है।
जांगिड़ समाज के पूर्व प्रधान शिवचंद जांगडा, लक्ष्मीनारायण जांगडा, सुरेश जांगडा, मुंशीराम कोजिंदा, जगराम कालिया, कंवर सिंह सैन, दीपक सोनी, महाशय संतलाल, रोहताश प्रजापत, अनिल यादव, सुखेदव आर्य, सीताराम तोंदवाल, महेंद्र जमालपुरिया व सुरेशपाल सैनी आदि ने कहा है कि सांसद की जनसभा स्थल पर की गई तोड़फोड़ लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने इस मामले में सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा राजकुमार सैनी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की भी मांग की है।
इन लोगों का कहना है कि सांसद राजकुमार सैनी 28 नवंबर को जींद में प्रस्तावित अपनी रैली को लेकर प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं। सांसद सैनी शांतिपूर्वक ढंग से अपने कार्यक्रम करके लोगों को रैली के लिए निमंत्रण दे रहे हैं लेकिन समानता के लिए लड़ी जा रही उनकी लड़ाई में असामाजिक तत्व किस्म के लोग रोड़ा बने हुए हैं।