फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोहतक के सत्येंद्र ने पवेरा के असीम को किया चित

रोहतक के सत्येंद्र ने पवेरा के असीम को किया चित

Mon, 04 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के सत्येंद्र ने पवेरा के असीम को किया चित
रोहतक के सत्येंद्र ने पवेरा के असीम को किया चित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जल झूलनी एकादशी के पावन पर्व पर गांव भूंगारका में रविवार को बाबा बालादास का मेला आयोजित किया गया। गांव में स्थित भादोड़ा मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का कुआं पूजन किया गया। इस मौके पर एक विशाल भंडारे और कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया।

समस्त ग्रामवासी और धर्मपाल चेयरमैन ने बताया कि सुबह सात बजे हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर राधा-कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली गई। इसके उपरांत कलश पूजन किया गया और भंडारे का शुभारंभ किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया। इसमेें लगभग 100 कुश्तियां करवाई गईं। कुश्ती कमेटी के प्रधान धर्मपाल ने बताया कि 500 रुपये की 25 कुश्तियां करवाई और 1100 रुपये की 20 कुश्ती और 2100 रुपये की कुश्ती हुई। कमेटी प्रधान ने बताया कि 5100 रुपये की कुश्ती खजान सिंह भरतपुर और सुुनील कालबा के बीच हुई। इसमें सुनील ने खजान सिंह को मात दी। उन्होंने कहा कि 11 हजार की कुश्ती हंसराज मुुसनौता और हाथी बसीरपुर के बीच हुई। इसमें हाथी ने हंसराज को मात देकर जीत हासिल की। अंतिम कुश्ती 21 हजार रुपये की सत्येंद्र रोहतक और असीम पवेरा के बीच हुई। इसमें सत्येंद्र रोहतक ने असीम पवेरा को मात दी। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी और समस्त ग्रामवासियों ने इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed