फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कोऑपरेटिव मैनेजमेंट में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

कोऑपरेटिव मैनेजमेंट में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 01 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोऑपरेटिव मैनेजमेंट में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में उपलब्ध पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कोऑपरेटिव मैनेजमेंट में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक वर्षीय इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 15 सितंबर, 2017 तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय में यह पाठ्यक्रम नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन कोऑपरेटिव मैनेंजमेंट की अवधि एक वर्ष निर्धारित है। इस डिप्लोमा में किसी भी संकाय से स्नातक की डिग्री प्राप्त विद्यार्थी दाखिला ले सकता है। डॉ. तंवर ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कोऑपरेटिव मैनेजमेंट एक रोजगारपरक कोर्स है। इसके साथ यह सरकार के विभिन्न प्रकार के ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में भी मददगार है। डॉ. तंवर के अनुसार इस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन का शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों के लिए 250 रुपये है। इसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। एक वर्षीय इस पाठ्यक्रम का शुल्क दस हजार रुपये निर्धारित है। परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के नियमानुसार लिया जाएगा। पाठ्यक्रम में कुल 50 सीटें हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed