{"_id":"599096034f1c1b1e3c8b4953","slug":"11502647811-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय सफाई कर्मचारी आयोग गठन करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय सफाई कर्मचारी आयोग गठन करने की मांग की
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। महर्षि वाल्मीकि एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा समिति के प्रधान धर्मेंद्र वाल्मीकि व समाज के अन्य लोगों ने रविवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में राज्य स्तरीय सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग की।
शिक्षामंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि हरियाणा के प्रत्येक जिलों में नगर परिषद एव नगर पालिका हैं। इनमें अनेक सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सफाई कर्मचारियों व सफाई दरोगाओं की समस्याओं का निदान पूर्ण रूप से व सही ढंग से नहीं हो पाता। जिस कारण आए दिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मांगों को लेकर होती रही हैं। यदि प्रदेश में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन हो जाएगा तो इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रदेश में जल्द से जल्द हरियाणा प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए। जिससे वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।