{"_id":"5980cd2d4f1c1b6d048b45de","slug":"11501613357-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने समस्याएं सुनकर किया समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने समस्याएं सुनकर किया समस्याओं का निदान
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री ने समस्याएं सुनकर किया समस्याओं का निदान
महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जयराम सदन में महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का हर खेत को पानी एवं हर हाथ को रोजगार देने पर फोकस है। वे गाय, जल, जंगल, जमीन, बेटियों के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सीमा से सटे शुष्क और रेतीले क्षेत्र की प्यास बुझाने और हर खेत को पानी देने के लिए भाजपा के प्रयास सराहनीय रहे हैं। हर खेत को पानी देने के लिए 143 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। दिनोंदिन गिरते जा रहे भूमि के जल स्तर को बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की उठान सिंचाई योजना की शुरूआत की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अंतिम छोर पर बसे लोगों तक नहरी पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है। गांव भालखी में 276 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी पर आधारित बड़ी पेयजल परियोजना की भी शुरूआत की जा रही है। इससे महेंद्रगढ़ के करीब 70 गांवों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। उन्होंने कहा कि गायों को बचाने के लिए गो-संरक्षण, गो-संवर्धन अधिनियम लागू किया है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर डालू सिंह, राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर पृथ्वी सिंह, मलखान सिंह पाली, विक्की खुडाना, सुधीर दिवान, सतबीर यादव नौताना, गगन सैनी, नितिन गोयल, पवन खैरवाल, बाबूलाल मुडियाखेड़ा सहित अनेकों गांवों के सरपंच और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।