फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   113 poles toppled by strong winds; power supply disruption plunges several villages into darkness; 800 complaints received.

Mahendragarh-Narnaul News: तेज आंधी से 113 खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था ठप होने से कई गांव अंधेरे में डूबे, 800 शिकायतें

Wed, 24 Jun 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
113 poles toppled by strong winds; power supply disruption plunges several villages into darkness; 800 complaints received.
फोटो नंबर- 23अटेली में आंधी के कारण टूटकर खेत में गिरा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : 1
नारनौल/मंडी अटेली। बीती रात आई तेज आंधी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण जिले में 9 मीटर के 108 और 11 मीटर के 5 बिजली के खंभे टूट गए जबकि लगभग 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद 24 घंटे के भीतर करीब 800 बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। महेंद्रगढ़ डिवीजन में नुकसान सबसे ज्यादा रहा जहां महेंद्रगढ़, सतनाली, बुचावास और कनीना क्षेत्र में लगभग 85 खंभे टूटे और 5 ट्रांसफार्मर खराब हुए। वहीं नारनौल ग्रामीण, अटेली, सिहमा और नांगल चौधरी में 28 खंभे टूटे और 4 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। करीब 70 गांवों में 8 से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मार्च से अब तक जिले में 800 से ज्यादा खंभे और 70 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे बिजली निगम को करोड़ों का नुकसान हुआ है। विभाग मरम्मत और आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन गांवों में बिजली आपूर्ति रही बाधित
बिजली के खंभे टूटने व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व घरेलू बिजली सप्लाई दोनों बाधित रही। सबसे ज्यादा असर गांव महरमपुर, निवाज नगर, रामपुरा, बुढ़वाल, सागरपुर, बड़कोदा, तिगरा, हुड़ीना, छाजियावास, सोहला, निंबी, निंबहेरा, बेरी, जांजड़ियावास, निहालावास, अरावली, जोनावास, चेलावास, इसराना, गुढ़ा, धोली, सतनाली बास सहित अनेक गांवों में बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही।
बजाड़ में 18 घंटे तक गुल रही बिजली
अटेली में 132 केवी पावर हाउस से जुड़े बजाड़ 33 केवी पावर हाउस के क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ जहां 20 से 22 खंभे टूटे हैं। जिसके चलते लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कर रहे निगम के कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति बहाल करने में करीब 18 घंटे का समय लगा।

----------
टूटे खंभे व क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की स्थिति
सब डिवीजन टूटे खंभे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर
नारनौल ग्रामीण 06 01
अटेली 02 00
नांगल चौधरी 02 01
सिहमा 18 02
महेंद्रगढ़ शहरी 03 00
महेंद्रगढ़ ग्रामीण 26 01
कनीना 43 04
बुचावास 09 00
आकोदा 02 00
सतनाली 02 00
-----------
वर्जन :
जिन स्थानों पर बिजली के खंभे टूटे हैं, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। आगामी दिनों में नए खंभे लगाने व ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
-शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed