फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1119 applications for 1500 seats for admission in PG college, three days left

पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए 1500 सीटों के लिए 1119 आवेदन आये, तीन दिन शेष बचे

Sat, 19 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
1119 applications for 1500 seats for admission in PG college, three days left
पीजी कॉलेज नारनौल में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन में शुक्रवार को विभिन्न संकायों में 2599 आवेदन आये है। कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 7 सितंबर से जारी है जो 21 सितंबर तक रहेगी। अब ऑनलाइन के लिए तीन दिन शेष बचे है। तीन दिनों में आवेदनों की संख्या सीटों के मुकाबले दोगुनी जाने की संभावना है। पीजी कॉलेज नारनौल में नॉन मेडिकल में 360 सीटों के लिए दोगुना आवेदन आ चुके है। वहीं बीए में 660 सीटों के लिए 1119 आवेदन आ चुके है। पहली मेरिट सूची 26 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में बीए में 240, बीकॉम में 80, बीएससी नॉन मेडिकल में 80 सीटों में दाखिला प्रक्रिया में सीटों का आरक्षण सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड पहली मेरिट सूची 22 से 25 सितंबर तक होगी। 26 से 29 सितंबर तक फीस जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 30 सितंबर को जारी होगी। जिसकी फीस जमा कराने की तारीख 1 से 5 सितंबर तथा ओपन काउंसलिंग 6 सितंबर से होगी। अभी तक महिला महाविद्यालय में आर्ट की 240 सीटों के लिए 248, कॉमर्स के 47, नॉन मेडिकल 80 सीटों के लिए 102 आवेदन आ चुके है, तीन दिन शेष है। आवेदक द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी सूची में पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की स्कैन की गई कॉपी, हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी, मार्कशीट, माइग्रेशन प्रमाणपत्र ,चरित्र प्रमाण पत्र लगाना होगा। जिस आवेदक को पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में सीट अलॉट होगी और वह किसी कारण फीस जमा नहीं करवा पाता है तो उसे ओपन काउंसिलिंग में एक मौका दिया जाएगा। उसके लिए आवेदन को ऑनलाइन सहमति भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed