फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो महीने पहले इनेलो से जुड़े बलवान फौजी को दिया टिकट

दो महीने पहले इनेलो से जुड़े बलवान फौजी को दिया टिकट

Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दो महीने पहले इनेलो से जुड़े बलवान फौजी को दिया टिकट
महेंद्रगढ़। दो महीने पहले इंडियन नेशनल लोकदल को ज्वाइन करने वाले बलवान फौजी को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। पूर्व सैनिक रहे बलवान का यह पहला चुनाव होगा। बलवान ने करीब दस साल की सेवा के बाद फौज छोड़ दी थी। उन्होंने सेना छोड़ने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी शुरू की। बलवान सिंह 12वीं पास है।
विज्ञापन

इनेलो ने बेहद साधारण कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। बलवान फौजी सामाजिक मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। मारुति का महेंद्रगढ़ में लाने और अहीर रेजीमेंट के मुद्दे को लेकर उन्होंने सामाजिक अभियान चलाए थे। उनके अभियान देखकर अभय सिंह चौटाला ने कहा था कि इन मुद्दों को राजनीति के जरिए ही हल किया जा सकता है। फरवरी 2019 में बलवान फौजी ने औपचारिक तौर पर इनेलो ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

बलवान ने बताया कि 1999 में सेना ज्वाइन की थी। लांस नायक के पद पर रहते हुए उन्होंने 31 मार्च 2010 को सेना छोड़कर अपना बिजनेस करने का फैसला लिया। गुरुग्राम में सिक्योरिटी कंपनी शुरू की। जिसकी देश के कई राज्यों में शाखाएं हैं। 38 वर्षीय बलवान ने बताया कि इससे पहले उन्हें चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं है। उनके परिवार में कोई राजनीति में नहीं है। बलवान फौजी ने कहा कि वह टारगेट लेकर काम करते हैं। इस लोकसभा चुनाव को टारगेट के तौर पर लेकर मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों मिली टिकट
बलवान को यादव होने के चलते टिकट दी गई है। बलवान पूर्व फौजी भी है। अहीरवाल बेल्ट में भिवानी-महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक संख्या में पूर्व सैनिक हैं। सैनिक बाहुल्य इस क्षेत्र में यादव और पूर्व सैनिक फैक्टर को देखते हुए बलवान फौजी को टिकट दी गई है।


फौज के सिपाही की तरह इनेलो का सिपाही
बलवान ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। कुछ दिन पहले अभय सिंह चौटाला ने फोन करके पूछा था कि आपको टिकट दी जाए तो चुनाव लड़ सकोगे। इसके जवाब में मैंने कहा था कि पूर्व फौजी हूं, किसी काम में पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed