{"_id":"5cab8e87bdec22146e0fb168","slug":"111554747015-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले हमने जलमहल में पानी भरवाया- लोगों ने हाथ हिलाते हुए इनकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले हमने जलमहल में पानी भरवाया- लोगों ने हाथ हिलाते हुए इनकार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सीएम मनोहरलाल ने रोड शो के दौरान मिले उपहारों को लोगों में ही बांट दिया। सीएम ने कहा हमने नारनौल के प्रसिद्ध जलमहल में दस-दस फीट पानी भरवाया। इस पर लोगों ने इनकार करते हुए हाथ हिलाया और कहा कि अब जलमहल में पानी नहीं है। रोड शो के दौरान सांसद, मंत्री, डिप्टी स्पीकर और विधायक को बोलने का मौका नहीं मिला।
रोड शो में खुली गाड़ी में सीएम मनोहरलाल के साथ नारनौल विधायक ओमप्रकाश एडीओ खड़े रहे। सीएम के पीछे संतोष यादव खड़ी रही। उनके पीछे शिक्षामंत्री रामबिलास को जगह मिली। चौधरी धर्मबीर सिंह को ओमप्रकाश एडीओ के पीछे स्थान मिला। अग्रसेन चौक से सैनी धर्मशाला करीब दो किलोमीटर में रोड शो निकाला। पूरे रोड शो के दौरान ओमप्रकाश एडीओ स्वागत करने वाली संस्थाओं के नाम पुकारते रहे। रोड शो में सीएम के अलावा किसी को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला। सीएम को लोगों ने फूल माला, अंगवस्त्र, पगड़ी, शॉल, तलवार, प्रतिमा सहित अन्य उपहार दिए। सीएम ने सभी उपहार स्वीकार करने के बाद वापस लौटा दिए। चार जगह बुजुर्गों को शॉल भेंटकर स्वागत किया। सीएम जगह जगह लोगों की ओर फूल मालाएं फेंकते रहे। रोड शो के दौरान जगह जगह सीएम के काफिले पर फूल बरसाए गए। कुल मिलाकर यह सीएम का रोड शो ही रहा।
रोड शो के दौरान पीएम और सीएम के नारे ही गूंजे
रोड शो के समापन मौके पर सीएम मनोहरलाल के संबोधन के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मनोहरलाल खट्टर जिंदाबाद के नारे लगाए। अबकी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 के पार के नारे भी गूंजे। सीएम ने नारा लगवाया 23 मई, कांग्रेस गई। केवल एक बार चौधरी धर्मबीर सिंह जिंदाबाद का नारा लगाया गया।
विज्ञापन
टेल तक पानी पहुंचाया, इसके गवाह विधायक यादव
सीएम मनोहरलाल ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने जल महल में दस-दस फीट पानी भरवाया। इस पर लोगों ने हाथ खड़े कर कहा कि अब जल महल में पानी नहीं है। इसका सीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। सीएम ने कहा कि आखिरी टेल तक पानी पहुंचाया है, इसके गवाह विधायक अभय सिंह यादव हैं।
तीन स्तर का सुरक्षा घेरा
सीएम के रोड शो में तीन स्तर का सुरक्षा घेरा बनाया गया। जिसमें सबसे बाहरी घेरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया हुआ था। इसके बाद सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों का घेरा रहा। सीएम की गाड़ी के चारों ओर कमांडो दस्ते का सुरक्षा चक्र रहा।