{"_id":"5c9d150bbdec22145544ef04","slug":"111553798411-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,990 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,990 सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के विद्यार्थियों को नियम 134 ए के तहत 990 सीटों पर दाखिला देने के लिए शिक्षा विभाग ने वीरवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए बीईओ कार्यालय में भी इंतजाम है। अभिभावक साइबर कैफे से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । सभी दाखिला आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे।
जिला शिक्षा कार्यालय के नोड़ल अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो चुकी है। अभिभावक केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही नियम 134 ए में दाखिले के लिए पात्र है। इसके लिए अभिभावक को आर्थिक रूप से कमजोर होने का आय प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले श्रेणी का राशन कार्ड जिसमें बच्चे का नाम शामिल होना चाहिए। जिन अभिभावकों के पास बीपीएल राशन कार्ड नहीं होने पर ऐसे अभिभावकों को सालाना दो लाख रुपये का आय प्रमाणपत्र जमा कराना करवाना अनिवार्य है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने वाले अभिभावक चार अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। खंड स्तर पर पांच अप्रैल तक फार्मों की छंटनी के बाद पात्र पाए गए, विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। पात्र विद्यार्थियों का सात अप्रैल को असेसमेंट टेस्ट होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले के 37 निजी स्कूलों ने नियम 134ए के तहत सीटों की जानकारी मुहैया करवाई है।
विज्ञापन
डीईईओ सुनील कुमार ने बताया कि ऑन लाइन करते वक्त अभिभावकों को संबंधित स्कूलों में सीटों का ब्योरा दिखेगा। इसके अलावा बीईओ कार्यालय पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध है। सभी ब्लॉक पर कंप्यूटर के साथ चार कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं, जो फार्म भरने में अभिभावकों की मदद करेंगे।