{"_id":"5c800d69bdec22145c46cba4","slug":"111551895913-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के लगभग दस हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 12वीं की परीक्षाएं सात मार्च से तीन अप्रैल तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 8 से 31 मार्च तक चलेंगी। वीरवार को बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की पेपर होगा। पेपर 12.30 बजे शुरू होकर 3.30 बजे तक चलेगा। वहीं, आठ मार्च को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। जिले में 64 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। इनमें 15 संवेदनशील तथा 19 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए सात उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इन उड़नदस्तों में उपायुक्त, एसडीएम, डीईओ, एडीसी तथा बोर्ड के उड़नदस्ते शामिल हैं। इसके अलाव बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
इन परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र में एंट्री करने के लिए विद्यार्थियों को अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा और अपने स्कूल की वर्दी पहननी होगी। परीक्षार्थियों को रंगीन एडमिट कार्ड ले जाना हागा। एडमिट कार्ड पर स्वयं की एक पास पोर्ट साइज वह फोटो लगाना होगा, जो उन्होंने परीक्षा का फार्म भरते समय स्कैन करवाया था। इसके अलावा एडमिट कार्ड स्कूल प्राचार्य या मुख्य अध्यापक से अटेस्ट करवाना होगा। उपयुक्त नियमों की पालना न करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं होने दी जाएगी।
वर्जन
जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दस हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पुलिस सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
- अजित सांगवान, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी।