{"_id":"5c800d65bdec22146a72bd68","slug":"111551895909-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर लघु सचिवालय में आंनगबाड़ी वर्करो का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर लघु सचिवालय में आंनगबाड़ी वर्करो का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, आईयूटीयूसी व संयुक्त कर्मचारी मंच संबंधित जेपीए ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरना जारी रखा। धरने की अध्यक्षता बिमला देवी व संचालन माया देवी ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए माया देवी ने कहा की जिला उपायुक्त महोदय के आदेश के बाद भी सात मास का बकाया मानदेय नहीं दिया है। जिस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के परिवार को चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन की राज्य प्रधान पुष्पा दलाल व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक निदेशक महिला बाल विकास विभाग पंचकूला से मांगों को लेकर आज वार्ता होगी। उनकी मुख्य मांग एक मार्च 2018 को हुए समझौता को लागू का किया जाए, मानदेय की जगह वेतन लागू किया जाए, वेतन को थोक मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ा जाए, सामाजिक सुरक्षा लागू किया जाए आदि मांगे लागू की जाए। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समझौता लागू नहीं किया है।
भवन निर्माण कारीगर यूनियन के जिला अध्यक्ष सीताराम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मांग जायज है। सरकार को अपने द्वारा किया समझौता लागू किया जाए और सरकार अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के साथ अन्याय करती है तो हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है। कामरेड बलबीर सिंह ने भी अपना समर्थन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के आंदोलन को दिया। धरने में कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट, जिला सचिव एआईयूटीयूसी, मास्टर सूबे सिंह, जिला प्रधान शेर सिंह, बलजीत, शरण कौर, सावित्री देवी, अंजू, मुनेश, बीना, किरण, माया देवी, अनिता, पूनम, शिक्षावती व कलावती सहित अनेक आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित थी।