फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने राव तुलाराम चौक पर शिक्षामंत्री का फूंका पूतला

महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने राव तुलाराम चौक पर शिक्षामंत्री का फूंका पूतला

Mon, 04 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने राव तुलाराम चौक पर शिक्षामंत्री का फूंका पूतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मुख्यालय की मांग को लेकर रविवार को महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षामंत्री रामबिलास का पुतला फूंका। वहीं समिति का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के प्रधान राजबीर यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षामंत्री केवल झूठे आश्वासन देते हैं। 9 जनवरी को प्रो. शर्मा ने धरना स्थल पर आकर सम्मान संघर्ष समिति के सदस्यों को 10 फरवरी तक उनकी मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि 10 फरवरी तक महीने में तीन दिन उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ बैठेंगे। लेकिन अभी तक इस संबंध सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। सरताज जन सेवा समिति के पीआरओ कुलदीप यादव ने बताया कि मंत्री के आश्वासन पर 41 दिन तक चले धरने को सम्मान संघर्ष समिति ने समाप्त कर दिया था। इस अवसर पर अजय सिगड़िया, दिनेश सोनी, मोनी यादव, विक्रम माजरा, संदीप स्वामी, बाबुलाल, अजीत देवराली, सुरेंद्र, संदीप, शंकरलाल, योगेश, सुरेंद्र बंटी, पवन, कुलदीप, मनोज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed