{"_id":"5c704cf5bdec2273a135704c","slug":"111550863605-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लिए शाम पांच बजे बस स्टैंड से मिलेगी सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लिए शाम पांच बजे बस स्टैंड से मिलेगी सीधी बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भिवानी जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें नारनौल डिपो से सीधी बस सेवा शाम पांच बजे मिलेगी। इसे लेकर जीएम ने सीआई को निर्देश दे दिया है। दूसरी ओर केंद्रीय विश्वविद्यालय से दोपहर तीन बजे नारनौल तक के लिए बस उपलब्ध होगी। दोनों बसें शनिवार से यात्रियों को उपलब्ध होगी।
जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की एक बस नारनौल से भिवानी के लिए शाम पांच बजे चलेगी। उन्होंने बताया कि नारनौल से महेंद्रगढ़, दादरी होते हुुए बस भिवानी पहुंचेगी। इससे शाम को जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस रूट पर दोपहर 2:30 बजे एक बस सीधे भिवानी के लिए जाती है। जिसके कारण शाम को भिवानी जाने के लिए अन्य सीधी बस नहीं थी। इससे लोगों को परेशानी हो होती थी। अब इस बस के चलने से शाम को भिवानी जाने वाले यात्रियों को समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ दोपहर को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से छात्रों को लेकर महेंद्रगढ़ तक आती थी, उसे अब नारनौल तक कर दिया गया है। इसमें के छात्र-छात्राओं राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केविवि की ओर से मांग पत्र मिला था। उन्होंने कहा कि शनिवार से दोनों बसें अपने तय समय पर यात्रियों को उपलब्ध होंगी।