फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर की आबोहवा की ऑन लाइन मिलेगी जानकारी,लगेगा प्रदूषण मापक यंत्र

शहर की आबोहवा की ऑन लाइन मिलेगी जानकारी,लगेगा प्रदूषण मापक यंत्र

Sat, 10 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर की आबोहवा की ऑन लाइन मिलेगी जानकारी,लगेगा प्रदूषण मापक यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर की आबोहवा में प्रदूषण स्तर की जानकारी लोगों को जल्द ऑनलाइन मिल सकेगी। इसके लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जिला लघु सचिवालय में प्रदूषण मापक यंत्र लगाया जाएगा। उम्मीद है कि 15 दिन में सिस्टम स्थापित हो जाएगा। इसके बाद एलईडी डिस्प्ले पर लोगों को हर पल शहर के प्रदूषण स्तर की जानकारी मिलेगी।
बता दें कि नारनौल शहर में अभी ऑनलाइन प्रदूषण मापक सिस्टम नहीं है। ऐसे में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मैनुअल तरीके से प्रदूषण की जांच करता है। इसके लिए रोजाना डाटा जांचने के लिए कर्मचारी को भेजना पड़ता है। दूसरा मैनुअल सिस्टम होने से शहर के लोगों को हवा में प्रदूूषण के स्तर की जानकारी नहीं मिल पाती। इसे देखते हुए विभाग हवा में प्रदूषण और उसकी गुणवत्ता की जांच करने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र सीएएक्यूएमएस (कंटीन्यूज एंबियंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम) लगवाने जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ रविंद्र यादव ने बताया कि नारनौल स्थित जिला लघु सचिवालय की छत पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाने की एनओसी मिल गई है। डिस्प्ले सिस्टम से लोगों को प्रदूषण स्तर की जानकारी मिलती रहेगी। इस पर करीब 70 से 80 लाख रुपये खर्च आएगा। यह सिस्टम ऑनलाइन होगा। उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा में भी प्रदूषण मापक यंत्र लगाया जा रहा है। इससे पूरे एरिया में हवा में प्रदूषण के स्तर की जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में खनन कार्य होने से प्रदूषण बड़ी समस्या है। इसके अलावा दिल्ली समेत एनसीआर में स्मॉग और प्रदूषण की समस्या सर्दी में बढ़ जाती है। ऐसे में ऑनलाइन सिस्टम होने से विभाग के साथ आम लोगों को भी वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इसके माध्यम से 2.5 पीएम की मात्रा को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। पीएम 10 को रेस्पायरेबल पर्टिकुलेट मैटर कहते हैं। इन कणों का साइज 10 माइक्रोमीटर होता है। इससे छोटे कणों का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या कम होता है। इसमें धूल, गर्द और धातु के सूक्ष्म कण शामिल हैं। बोर्ड के अनुसार पीएम 2.5 में 0 से 50 अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम या नियंत्रित, 201-300 खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed