फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आस्था के आगे आदेश बौने, जमकर हुई आतिशबाजी

आस्था के आगे आदेश बौने, जमकर हुई आतिशबाजी

Fri, 09 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आस्था के आगे आदेश बौने, जमकर हुई आतिशबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। दीपावली का पर्व बुधवार को जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की और आतिशबाजी का मजा लिया। कोर्ट और प्रशासन के आदेश आस्था के आगे बौने नजर आए। लोगों ने दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी की। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। वहीं, दुकानदार अपनी दुकानों व घरों में बिना लाइसेंस पटाखे बेचते रहे।
दीपावली पर लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाया। इसके बाद बाजार में खरीदारी की। महिलाओं ने दीपावली का व्रत भी रखा। वहीं, शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने अपने घरों को रंगोली, दीपों व कैंडल से सजाया।
विज्ञापन


फूलों की माला में भी दिखी महंगाई की मार
दीपावली पर फूलों की माला में भी महंगाई की मार दिखाई दी। अकसर आठ से दस रुपये में बिकने वाली गेंदे के फूलों की माला इस बार 20-30 रुपये में बिक रही थी। वहीं, गुलाब के फूल भी 30 से 35 रुपये प्रति नग के हिसाब से बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे बिके, मगर लोग भटके
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर पाबंदी के बाद शहर में पटाखा बेचने के लिए प्रशासन ने कोई भी स्थायी या अस्थायी लाइसेंस नहीं दिए। इसके बावजूद शहर में अनेक स्थानों पर चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री हुई। वहीं, लोग भी पटाखों के लिए यहां-वहां भटकते दिखाई दिए। कई लोग तो पड़ोसी राज्य राजस्थान से पटाखे खरीदकर लाये।

अवैध पटाखे बेचते पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
दीपावली पर पुलिस ने पटाखों की अवैध बिक्री पर पैनी नजर रखी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनीना क्षेत्र के गांव सुंदरह व दौंगड़ा में छापेमारी की। जहां से रामशरण निवासी सुंदरह और कर्ण सिंह निवासी दौंगड़ा को अवैध पटाखे बेचते हुए काबू कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जिन्हें पुलिस जमानत पर रिहा किया।



दीवाली पर दीपों से जगमगाया शहर
नांगल चौधरी। दीपावली पर्व नांगल चौधरी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। पर्व पर शहर में हर तरफ रोशनी जगमगा रही थी, वहीं पटाखों की तेज आवजें सुनाई दे रही थी। दीपावली के चलते पिछले चार दिनों से सजे बाजारों में भी रातभर चहल-पहल रही। दीपावली पर्व पर खासतौर पर सजाए गए प्रतिष्ठानों पर बुधवार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़नी प्रारंभ हो गई थी। मिठाई विक्रेताओं की दुकानें आकर्षण का केंद्र रही। मिठाई विक्रेता विजय सैनी, विक्रम सैनी व प्रकाश आदि ने बताया कि दीपावली पर्व के इस बार बाजार की रौनक व काम अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed