फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नगरपालिका ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन रही जारी

नगरपालिका ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन रही जारी

Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन  रही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर का कूड़ा कलेक्शन करने वाली नगरपालिका गाड़ियों के ड्राइवरों को पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दिन भर चले धरने के दौरान कर्मचारियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अपना वेतन देने की मांग की।
दो दिन की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमा गई है। रविवार को हड़ताल करने वाले अस्थायी कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे और सोमवार को दोबारा से हड़ताल पर बैठेंगे। अगर सोमवार तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो शहर की सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो जाएगी। वहीं नगरपालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन को सब कुछ जानते हुए मौन बना हुआ है। आउट सोर्सिंग के तहत लगे टैंपों ड्राइवरों के धरने को पालिका में अन्य आउट सोर्सिंग से लगे कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका प्रशासन की तरफ से शहर की सफाई व्यवस्था के तहत घर-घर से कूड़ा कर्कट उठाने के लिए पांच टैंपों लगाए हुए हैं। इन टैंपों का संचालन करने के लिए आउट सोर्सिंग के तहत ड्राइवर लगाए हुए हैं। इन ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें मार्च से लेकर अब तक वेतन नहीं मिला है। इसके चलते अब उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। अपने वेतन की मांग को लेकर वो एक सप्ताह पूर्व हड़ताल पर चले गए थे। दो दिन हडताल के बाद नपा सचिव ने उन्हें दो दिन मे बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया था, बावजूद इसके तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब उन्हें अपना मेहनताना नहीं मिला तो वो शुक्रवार को फिर हड़ताल करने पर मजबूर हो गए। शनिवार को उनकी हडताल का दूसरा दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed