{"_id":"5b4ba23c4f1c1b46748b4fa6","slug":"111531683388-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सितारा योजना के तहत अटेली की दो पंचायतों को मिला गोल्ड स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सितारा योजना के तहत अटेली की दो पंचायतों को मिला गोल्ड स्टार
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। सात सितारा ग्राम पंचायत इंद्र धनुष योजना के तहत अटेली के दो गांवों को गोल्ड स्टार के तहत एक लाख रुपये की राशि पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दोनों गांवों के सरपंचों को दी।
गोल्ड स्टार सम्मान मिलने के बाद अन्य स्टार लेने की प्रेरणा भी ग्रामीणों में जगी है। इस योजना के तहत सात सामाजिक मापदंड जिनके अंतर्गत पंचायतों को स्टार दिया जाता है। इनमें लिंगानुपात, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शासन और सामाजिक भागीदारी शामिल है। सितारों को प्रत्येक पैरामीटर में उनके प्रदर्शन के आधार पर इनाम दिया जाता है। 6 सितारा रेटिंग मिलने वाली पंचायत को बीस लाख रुपये अलग से विकास कार्यों के लिए दिए जाते हैं। वहीं 5 सितारा रेटिंग वाले गांवों को 15 लाख, 4 सितारा वाले गांवों को 10 लाख वही एक सितारा वाले गांवों को एक लाख रुपये का पुरस्कार गांवों को दिया जाता है जिसमें अटेली के गांव खेड़ी व कटकई दो गांवों को गोल्डन स्टार दिया गया जिसमें ग्राम पंचायतों को एक लाख की नगद राशि दी गई। जिले में 14 गांवों को 7 सितारा योजना के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि दी गई। गांव खेड़ी के सरपंच नरेन्द्र ने सरकार व प्रशासन का आभार जताते हुए अन्य स्टार भी लेने की बात कही।