{"_id":"5b4ba23a4f1c1b58488b4ecd","slug":"111531683386-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में तीन कालेजों के नहीं अपने भवन, आज से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में तीन कालेजों के नहीं अपने भवन, आज से शुरू होंगी कक्षाएं
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय कॉलेजों में 16 जुलाई यानी आज से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। जिले में इस बार तीन नए कॉलेज भी शुरू हुए हैं जिनमें दाखिला प्रक्रिया चली और दाखिले भी हो गए। हालांकि इन तीनों ही नए कॉलेजों में सीटें खाली रह गई, मगर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी समस्या यहां पढ़ाई को लेकर रहेगी। क्योंकि आज से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में कॉलेजों में बैठने के लिए अभी बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हुई है। तीनों में से दो में तो भवन निर्माण का कार्य जारी है, मगर एक कॉलेज में तो भवन बनना भी शुरू नहीं हुआ है।
राज्य सरकार ने जिले में कालेजों की कमी को देखते हुए इस साल से तीन नए कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी जिसके तहत कनीना के उन्हाणी, अटेली के सिहमा व निजामपुर के छिलरो में कॉलेज इस सत्र से शुरू हो रहे हैं। इन कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया भी अन्य कालेजों के साथ शुरू हो गई थी। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर विद्यार्थियों ने इन कॉलेजों में आवेदन भी किया और तीनों कॉलेजों में करीब 170 विद्यार्थियों ने दाखिला ले भी लिया, मगर अब इन विद्यार्थियों के सामने भवन को लेकर समस्या हो गई है। इन तीनों कॉलेजों में से एक भी कॉलेज का अपना भवन नहीं है। इनमें से उन्हाणी कॉलेज व निजामपुर कॉलेज का भवन बन रहा है, जबकि सिहमा कॉलेज का भवन अभी बनना है जिसमें कम से कम एक साल का समय लग सकता है। ऐसे में तीनों कॉलेज के विद्यार्थियों को अन्य स्थानों पर अपनी शिक्षा ग्रहण करनी होगी।
दो की स्कूलों में एक की अन्य कॉलेज में लगेंगी कक्षाएं
अपना भवन न होने के कारण दो कॉलेजों सिहमा व छिलरो कॉलेज की कक्षाएं राजकीय स्कूलों में लगेंगी। सिहमा कॉलेज की कक्षा सिहमा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा और निजामपुर के छिलरो कॉलेज की कक्षाएं निजामपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगेंगी जबकि उन्हाणी कॉलेज की कक्षाएं राजकीय कान्ह सिंह डिग्री कॉलेज कनीना में लगेंगी।
विज्ञापन
भवन न होने के कारण विद्यार्थियों ने भी नहीं दिखाई दिलचस्पी
कॉलेजों का अपना भवन न होने के कारण यहां बच्चों ने भी दाखिले में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही कारण है कि यहां पर आधे से ज्यादा सीटें खाली रह गई। कॉमर्स संकाय में तो यहां दाखिलों ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया।
ये है सीटों की स्थिति
कॉलेज का नाम संकाय सीटें दाखिले हुए
उन्हाणी कालेज आर्ट 180 60
कार्मस 80 06
निजामपुर कालेज आर्ट 180 60
कार्मस 42 09
सिहमा कालेज आर्ट 180 60
कार्मस 43 08
------
बाक्स
अभी भी ले सकते हैं दाखिला, पोर्टल खुला
राजकीय कॉलेज सिहमा के प्राचार्य डॉ. सतपाल यादव ने बताया कि सिहमा कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिले का अभी अवसर है। छात्राएं कॉलेज में दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं।
---------
राजकीय कॉलेज छिलरो की कक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। फिलहाल ये राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में लगेंगी। इसके लिए पर्याप्त स्टाफ भी है। भवन तैयार होने के बाद कक्षाएं कॉलेज में ही लगा करेंगी।
-डॉ. अनिल कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य छिलरो कॉलेज
वर्जन-----
राजकीय कॉलेज उन्हाणी की कक्षाएं फिलहाल कान्ह सिंह डिग्री कॉलेज कनीना में लगेंगी। भवन जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है।
-विक्रम सिंह, प्राचार्य उन्हाणी कॉलेज