फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अहीर रेजीमेंट के गठन हेतु गोद बलावा से शुरू हुई संघर्ष यात्रा

अहीर रेजीमेंट के गठन हेतु गोद बलावा से शुरू हुई संघर्ष यात्रा

Mon, 18 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अहीर रेजीमेंट के गठन हेतु गोद बलावा से शुरू हुई संघर्ष यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
अखिल भारतीय यादव सेवक समाज के तत्वावधान में यादव समाज के लोगों ने अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए रविवार को गोद बलाहा से संघर्ष यात्रा की शुरूआत की। समाज के मुख्य संरक्षक स्वामी सुधानंद योगी, स्वामी हरीश मुनि, कर्नल राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सतीश खोला, महामंत्री अमन यादव, कर्नल घीसाराम, महेंद्रगढ़ यादव समाज प्रधान डॉ. प्रेमराज, रवींद्र यादव ने कहा कि देश में अनेक रेजीमेंट गठित है। परंतु अहीर रेजिमेंट नहीं है। जोकि पूर्णतया असंवैधानिक और समानता के मौलिक अधिकार का खुला हनन है।
उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि अहीर समाज देश का सबसे बड़ा समाज है। 2011 के सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना के अनुसार अहीर समाज की देश में जनसंख्या 28 करोड़ है। संविधान की धारा 14 के तहत देश के सभी नागरिकों को समानता का मौलिक अधिकार है, परंतु सेना में रेजीमेंट के गठन को लेकर समानता के मौलिक अधिकार का खुला हनन हो रहा है, क्योंकि भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में राजपूत समाज की आबादी मात्र 4 प्रतिशत है जबकि उनकी दो-दो रेजीमेंट है। इसी प्रकार सिख समाज की आबादी मात्र 2 प्रतिशत है जबकि उनकी तो तीन-तीन रेजीमेंट है। जबकि देश में अहीर समाज 23 प्रतिशत होने के बावजूद एक भी रेजीमेंट नहीं है। इसलिए भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन करना नितांत आवश्यक एवं संविधान संमत है।
विज्ञापन

सतीश खोला ने बताया कि यात्रा का रात्रि प्रवास रेवाड़ी में होगा। वहीं, सोमवार को गुरुग्राम में होगा। 19 जून को सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। इस दौरान समाज के लिए सामूहिक फैसला लिया कि आज के बाद समाज में सभी शुभ कार्यों के शुभारंभ पर अहीर रेजीमेंट के संघर्ष हेतु शगुन निकाला जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण यादव, अमर सिंह, हैप्पी यादव, राहुल कुमार, कर्ण सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, अशोक कुमार, मेजर विनोद यादव, आनंद यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed