फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बच्चों को नहीं डाल सकते खतरे में, छुट्टियों का फैसला सही: रामबिलास शर्मा

बच्चों को नहीं डाल सकते खतरे में, छुट्टियों का फैसला सही: रामबिलास शर्मा

Tue, 08 May 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को नहीं डाल सकते खतरे में, छुट्टियों का फैसला सही: रामबिलास शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि आंधी-तूफान की आशंका के चलते की गई स्कूलों की छुट्टियां सही थी। पिछली बार जब आंधी-तूफान आया था तो कुछ स्कूलों में नुकसान हुआ था। नूंह के स्कूल में भी नुकसान हुआ था। अरावली के क्षेत्र में बड़े तूफान की आशंका के चलते यह फैसला जरूरी था। वे सोमवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम बच्चों को किसी भी सूरत में खतरे में नहीं डाल सकते। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या के संबंध में उन्होंने कहा कि अब माहौल बदल रहा है। अंबाला के राजकीय स्कूल में 900 बच्चे ऐसे आए हैं, जो नामी-गिरामी स्कूलों में पढ़ रहे थे। अब माहौल बनने लगा है कि सरकारी अध्यापक भी अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने लगेंगे।
विज्ञापन

बोले-हर हाल में मिलेगा एसवाईएल का पानी
उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हर हाल में मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे हक में फैसला सुनाया है। अब केंद्र सरकार को केवल यह फैसला लेना है कि नहर निर्माण का काम किस एजेंसी से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थिति का पता है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि जल्द इस इलाके के खेतों में एसवाईएल का पानी आए। इस बैठक में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, एसडीएम जगदीश शर्मा, बीजेपी जिला प्रधान शिव कुमार मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed