फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दिन में सिकुड़ जाता है महेंद्रगढ़ का दिल

दिन में सिकुड़ जाता है महेंद्रगढ़ का दिल

Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
दिन में सिकुड़ जाता है महेंद्रगढ़ का दिल
-शहर में अधिकतर बाजारों में हो रहा है 10-10 फीट अतिक्रमण, प्रशासन की ओर से नहीं हो रही कोई कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो संख्या : 31 से 37
प्रदीप शर्मा
महेंद्रगढ़। शहर की सड़कें दिन में सिकुड़ जाती हैं और रात को फिर से बड़ी हो जाती हैं। इसका मुख्य कारण है अतिक्रमण। जिन सड़कों की चौड़ाई रात में 30 से 35 फीट की रहती हैं, दिन में सिकुड़ कर 15 फीट की रह जाती हैं।
वाणिज्यिक दृष्टि से शहर का दिल कहे जाने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स की सड़कें 30 से 35 फुट तक चौड़ी हैं। किंतु दिन के समय इन पर निकलना दूभर हो जाता है। सड़कों के दोनों ओर इतना अतिक्रमण होता है कि इसकी चौड़ाई मात्र 12 से 15 फीट रह जाती हैं। यह तो केवल एक मार्केट का नजारा है। इसी तरह का नजारा शहर के अन्य मार्केट का देखने को मिलता है। अन्य मार्केट की सड़कों की चौड़ाई जहां 45 से 50 हैं, वहां मात्र 15 से 20 फीट रह जाती हैं। सड़के के दोनों ओर दुकानदार सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं, उनके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं। इससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ीवाले खड़े होते हैं, तो कहीं फड़ी वाले दुकान सजाए होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं, वे अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर शॉपिंग के लिए दुकान में चले जाते हैं।
विज्ञापन


कहां कितना अतिक्रमण
1 बालाजी चौक से विंकटेश्वर मंदिर-लंबाई लगभग 250 मीटर लंबा, रात को 45 फीट चौड़ा, अतिक्रमण दोनों साइड 10-10 फीट, पार्किंग 4-4 फीट रहती है।
2 शंकर मार्केट- लंबाई 200 मीटर, 30 से 45 फीट चौड़ाई, दोनों तरफ अतिक्रमण 8-8 फीट, 4-4 फीट रेहड़ी और पार्किंग।
3 शॉपिंग कॉम्पलेक्स तिवाड़ी न्यूज एजेंसी से रेस्ट हाउस तक- 100 मीटर लंबी, 35 फीट चौड़ी, 4-4 फुट पार्किंग रहती है।
4 शॉपिंग कॉम्पलेक्स गली नंबर 3- लंबाई 70 मीटर, चौड़ाई 25 से 30 मीटर, अतिक्रमण 8-8 फीट, वाहन पार्किंग 4-4 फीट रहती है।
5 सब्जी मंडी से शंकर मार्केट- लंबाई 40 मीटर, चौड़ाई 30 से 35 फीट, अतिक्रमण 10-10 फीट, वाहन पार्किंग 4 फीट रहती है।
6 ब्रह्मदेव चौक से बस स्टैंड तक- लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 50 मीटर, अतिक्रमण 10-10 फीट, पार्किंग 4-4 फीट रहती है।

ये हो सकते हैं समाधान
-शहर के प्रमुख बाजारों में किसी भी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर बैन कर सकते हैं।
-ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी हो नियम लागू।
-आमजन और दुकानदारों को पार्किंग के लिए सेफ पार्किंग दी जाए।
-बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
-सेफ्टी के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात किया जाए।
-त्योहारी सीजन में पैदल ही बाजार आएं।

शादी सीजन चल रहा है, अब तो जागे प्रशासन
त्योहारी सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। इस समय विवाह शादियों का समय चल रहा है। ग्राहकी के चक्कर में दुकानदार काफी मात्रा में सामान बाहर रखे हुए हैं। इस कारण बाजार की चौड़ी सड़कें सिकुड़ जाती हैं। नगरपालिका प्रशासन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस दौरान आम ग्राहक को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 मिनट के रास्ते में लगता है 20 मिनट
शहर के बाजारों में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। तब तक वाहन स्टार्ट ही खड़े रहते हैं और इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जाम की यह स्थित शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।

-----
शहर में दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण गलत है। इसके लिए बतौर व्यापार मंडल के प्रधान व्यापारियों से अपील करूंगा कि वे अपने सामान को अंदर रखें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
-सुरेंद्र बंटी, प्रधान व्यापार मंडल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed