फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी बताना गलत: निरंजन ज्योति

रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी बताना गलत: निरंजन ज्योति

Fri, 22 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी बताना गलत: निरंजन ज्योति
-कश्मीर से जब हिंदुओं को निकाला गया तब चुप्पी क्यों थी : निरंजन
विज्ञापन

फोटो नंबर 05
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी बताना गलत है। देश की सुरक्षा केंद्र सरकार के लिए सर्वोपरि है। साध्वी शुक्रवार को नारनौल के जोरासी बांध के सरकंडा पर स्थित जीण माता मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।
साध्वी ने कहा कि जब कश्मीर से लाखों हिंदुओं को निकाला गया था, तब ये लोग कहा थे जो आज रोहिंग्या मुसलमानों की चिंता कर रहे हैं और उन्हें शरणार्थी बता रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकना घटिया राजनीति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की बात देश में आकर करनी चाहिए ना कि विदेशों में जाकर इसका प्रचार करें। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है कि वह नेहरू खानदान से ऊपर नहीं उठ पा रही है और यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी देश में नामलेवा नहीं बचेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का ही प्रमाण है कि डोकलाम से चीन को पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की जनहित में एक बाद एक लागू की गई योजनाओं से भ्रष्टाचार पर हद तक अंकुश लगा है। साध्वी ने यह भी कहा कि 60 सात तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस की सरकारों की व्यवस्था को बदलने में थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन यह तय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश से भ्रष्टाचार व इसकी जननी कांग्रेस को पूरी तरह समाप्त करके दम लेंगे। इस मौके पर जीण माता मंदिर के पुजारी जितेंद्र उर्फ टंपी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-जोरासी बांध के सरकंडा पर स्थित जीण माता मंदिर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed