{"_id":"59bd7f864f1c1bad688b4e63","slug":"111505591174-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में महेंद्रगढ़ का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में महेंद्रगढ़ का शानदार प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। नवरात्र से पहले ही महेंद्रगढ़ की नौ दुुर्गा ने राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न साहसिक गतिविधियों जैसे मंकी क्राउलिंग, ब्रह्मा ब्रिज रेपलिंग, रीवर क्रॉसिंग, एयर गन शूटिंग, फन आरचरी, पैरलल रोप, कमांडो ब्रिज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उसको लेकर राज्यस्तर पर उन्हें प्रथम पुरस्कार दिया गया। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार लावणिया थे।
शिक्षा विभाग हरियाणा ने प्रतियोगिता के लिए आयोजित राज्य स्तरीय विंटर एडवेंचर कैंप कुल्लू-मनाली में आयोजित किया था। इसमें जिला महेंद्रगढ़ की ओर से रावमा विद्यालय बुचौली, भोजावास, नारनौल, सतनाली और नांगल चौधरी के चुनिंदा विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया था। ज्ञान-विज्ञान परीक्षण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, रागनी, नृत्य और एकल गायन प्रतियोगिताएं भी हुई थीं। प्रतियोगिता में एकल और सामूहिक गायन, एकल और सामूहिक नृत्य, क्विज, अंताक्षरी और मेहंदी प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ छाया रहा। महेंद्रगढ़ को प्रथम स्थान के साथ ही ओवर ऑल विनर घोषित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली से मानसी, खुशबू, भारती, ऋतु, प्रीति, निकिता, रितु, सोनाक्षी और राखी ने भाग लेकर सभी का मान बढ़ाया है। समारोह में ग्रामीणों की मांग पूरी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की टूटी हुई चार दिवारी को बनवाने के लिए राशि रिलीज करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ की टीम ने क्विज प्रतियोगिता में 35 अंक प्राप्त करते हुए मुकाबले में पंचकूला और पलवल की टीमें 19 अंक ही प्राप्त कर पाई। बुचौली स्कूल की अच्छी उपलब्धि की सराहना करते हुए खुश होकर स्काउट कैंप के लिए 10 लड़के और 10 लड़कियों को जगह देने की बात कही। साथ ही पांच छात्रों का टूर पर भेजने के लिए कहा। इस अवसर पर छात्राओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र मोदी, समाजसेवी पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, सुरेंद्र पंच, विनोद पंच, राजेश मेहरा आदि उपस्थित थे।