{"_id":"59b6e5854f1c1be47f8b634a","slug":"111505158533-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता रैली से लोगों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा की छात्राओं ने सोमवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। प्रिंसिपल निर्मला बुडानिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली केंद्रीय विद्यालय से शुरू होकर गली-मोहल्लों से गुजरती हुई गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची। यहां छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक भूपसिंह और शिक्षिका कांता देवी ने रैली का स्वागत किया। बुडानिया ने बताया कि रैली के बाद चितवन, दीपांजलि और खुशबू ने प्राथमिक पाठशाला में स्वच्छता अभियान पर नाट्य-मंचन एवं कविता पाठ प्रस्तुत किया। इस मौके पर शिक्षक बीनू कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।