{"_id":"59b6e5834f1c1bf77f8b601a","slug":"111505158531-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पार्षद ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पार्षद ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पार्षद ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला पार्षद और बसपा जिला अध्यक्षा सुनीता वर्मा ने सोमवार को कनीना खंड के गांव सुंदरह में अपने निजी कोष से लगवाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि जिस प्रकार इंसान के शरीर से खून की एक-एक बूंद लगातार रिसने से कुछ ही समय में इंसान की मौत हो जाती है, उसी प्रकार जल भी पृथ्वी का खून है। इसको भी यूं ही व्यर्थ बहाने से धरती एक दिन जल विहीन होकर नष्ट हो जाएगी। इसलिए पानी का जीवन में महत्व समझें और इसे बर्बाद न करें। बसपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के कई हिस्सों में आज भी पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। हमें समय रहते इस स्थिति को समझना होगा। यदि ऐसे ही पानी को बर्बाद किया जाता रहा तो वो दिन दूर नही जब अगला विश्व युद्ध पानी के लिए लड़ा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सरपंच ललिता देवी, उमराव नंबरदार, रामानंद यादव, कंवर सिंह पंच, संदीप, सुरेश प्रधान, फतेह सिंह सैन, मास्टर सत्यवीर हासनपुरिया आदि मौजूद थे।