फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लड़कियों की योग प्रतियोगिता में नंदनी ने मारी बाजी

लड़कियों की योग प्रतियोगिता में नंदनी ने मारी बाजी

Thu, 31 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों की योग प्रतियोगिता में नंदनी ने मारी बाजी
लड़कियों की योग प्रतियोगिता में नंदनी ने मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय ओलंपिक क्लब हाल में बुधवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। इसमें जिलेभर के योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी जयसिंह पिलानियां ने किया।
जिला योग संघ के सचिव शंकर कुमार झा ने बताया कि बुधवार की प्रतियोगिता में लड़कियों के 17 से 21 आयु वर्ग में नंदनी नारनौल से प्रथम स्थान, कविता सलूनी से द्वितीय स्थान, मोना अटेली से तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में 17 से 21 वर्ग में विजयपाल नूनी से प्रथम स्थान, आशीष नारनौल से द्वितीय स्थान और शिवकुमार नारनौल से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में 21 से 25 आयु वर्ग में मोनिका नारनौल प्रथम स्थान, निशा नारनौल द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कों में 21 से 25 तक के आयु वर्ग में जयप्रकाश नारनौल प्रथम स्थान, नीरज नारनौल द्वितीय स्थान, अरुण तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के 25 से 35 आयु वर्ग में पूजा प्रथम, सपना द्वितीय और किरण तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 25 से 35 आयु वर्ग में कुलदीप सलीमपुर प्रथम, संदीप बसई द्वितीय और समीन माधोगढ़ तृतीय रहे। लड़कियों में 35 से अधिक आयु वर्ग में शशि प्रथम, रीना द्वितीय, सरोज बाला तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कोें के 35 से अधिक आयुवर्ग में अनिल ताजपुर प्रथम, ओम प्रकाश तिगरा द्वितीय और रामपाल पाएगा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की 8 से 11 आयु वर्ग में भूमि जैन बीपीएस प्रथम, तेजस्वी द्वितीय, प्रियंका सलूनी तृतीय रहीं। लड़कों के 8 से 11 वर्ग में दीपक प्रथम, रौनक द्वितीय, अनुज माधवगढ़ तृतीय रहे। 11 से 14 लड़कियों में साक्षी नियाजअलीपुर प्रथम, लक्ष्मी नूनी द्वितीय, दिव्या बीपीएस और मीनू तृतीय स्थान रहीं। लड़कों के 11 से 14 आयु वर्ग में साहिल नूनी प्रथम, अजय नियाजअलीपुर द्वितीय, अमन नूनी तृतीय रहे। लड़कियों में 14 से 17 वर्ष में आरती बाछौद प्रथम, सपना द्वितीय, रिंकू बीपीएस तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के 14 से 17 आयुवर्ग में करण सिंह बाछोद प्रथम, विकास द्वितीय, प्रदीप कुताबापुर तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी 2 और 9 सितंबर को होने वाली हरियाणा राज्य योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed