{"_id":"599740664f1c1b23158b474f","slug":"111503084646-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का अभिन्न हिस्सा होते हैं दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का अभिन्न हिस्सा होते हैं दिव्यांग
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
समाज का अभिन्न हिस्सा होते हैं दिव्यांग
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। विभागीय निर्देशानुसार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी में विशेष अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ शुक्रवार को प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने किया। इस अवसर पर सरकार की ओर से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी समाज का हिस्सा हैं, जिनमें प्रतिभा की कमी नहीं होती। विशेष शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा पद्धति द्वारा उन्हें निखारना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सुविधा को लेकर सरकार गंभीर है। स्कूल, शिक्षक संसाधनों की व्यवस्था कर दी गई। जिले में कई दिव्यांग आईएएस, इंजीनियर व अन्य विभागों में चयनित हो चुके। इसलिए अभिभावकों को हीन भावना छोड़कर पीड़ित बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा। सरकार द्वारा कृत्रिम अंग, मेडिकल चेकअप आदि सुविधा निशुल्क दी गई हैं। इसके बाद उन्होंने विशेष शिक्षकों को निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।