{"_id":"5984c6a04f1c1b0e1d8b4929","slug":"111501873824-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बनाओ प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बनाओ प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी बनाओ प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांचवीं से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा छठी से हिमांशी प्रथम, रूमिका द्वितीय तथा कक्षा सातवीं से तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान कल्चरल हेड सोनू ठाकुर ने चाइनीज राखी न खरीदने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर स्कूल के एम.डी. कर्मवीर राव ने कहा कि आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी में त्यौहार ही है जो हमें प्रेम व भाईचारे में बांधकर रखते है। उन्होंने कहा कि इस राखी भाई-बहन के प्यार के बंधन को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। इस मौके पर प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, पीआरओ सुधीर यादव, मंजीत मेहता, प्रवीन कोथल आदि मौजूद रहे।