{"_id":"59835f2c4f1c1b514f8b45c3","slug":"111501781804-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग, आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग, आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी बिजली निगम के प्रांगण में वीरवार को प्रधान शिंभुदयाल की अध्यक्षता में गेट मीटिंग हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन को बूढ़वाल गांव में हुए हमले के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर शुक्रवार सुबह 11 बजे बिजली सप्लाई बंद करने की चेतावनी भी दी है।
उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को बूढ़वाल में बिजली चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने छापेमार टीम गठित की। बुधवार शाम करीब चार बजे भगती पत्नि रामेश्वर के घर दबिश दी गई। गाड़ी को देखते सरपंच मनोज कुमार व 50-60 अन्य ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। घटना में पांच कर्मचारियों को चोट लगी, जिनमें दो की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई, बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसके अलावा 3-4 शिकायतें पिछले दिनों भेजी गई थी। जिन पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का समय दिया गया है। इसके बाद सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसके बाद प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर जेई सत्यपाल, बजरंगलाल, त्रिभुवन शर्मा, सचिव जितेंद्र डांगी आदि मौजूद थे।