{"_id":"597f82514f1c1bd41b8b46fe","slug":"111501528657-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष पुलिस अधिकारी भर्ती : 53 पदों के लिए 16 महिलाओं सहित 205 ने भाग लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष पुलिस अधिकारी भर्ती : 53 पदों के लिए 16 महिलाओं सहित 205 ने भाग लिया
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष पुलिस अधिकारी भर्ती : 53 पदों के लिए 205 आवेदकों ने दिया साक्षात्कार
नारनौल। पुलिस लाइन नारनौल में सोमवार को विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती की गई। भर्ती में 16 महिलाओं सहित 205 आवेदकों ने भाग लिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया आज पुलिस लाइन प्रांगण में की गई। इस भर्ती प्रक्रिया में 53 पदों के लिए 16 महिलाओं सहित 205 आवेदकों ने भाग लिया। इस भर्ती में भूतपूर्व सैनिक, हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल एवं हरियाणा शस्त्र पुलिस बल से पद मुक्त कर्मचारियों ने भाग लिया। आवेदकों का पुलिस अधीक्षक अनिल धवन व महेंद्रगढ़ के डीएसपी सतेंद्र दहिया ने साक्षात्कार लिया। भर्ती में चुने गये कर्मचारियों के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही जाएगी। भर्ती होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन का कैप्सूल कोर्स करवाया जाएगा।
बता दें कि पहले भी प्रदेश में 3 हजार स्पेशल पुलिस अधिकारियों की भर्ती की गई थी। इस जिले से भी 100 विशेष पुलिस अधिकारी लिए थे। हरियाणा सरकार ने जिलों में पुलिस कर्मचारियों की कमी को देखते हुए विशेष पुलिस अधिकारी की भर्ती की गई है।