फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पांच सालों से अटके पड़े भवन नक्शे पास, प्रशासन से भी मिली मंजूरी

पांच सालों से अटके पड़े भवन नक्शे पास, प्रशासन से भी मिली मंजूरी

Fri, 07 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पांच सालों से अटके पड़े भवन नक्शे पास, प्रशासन से भी मिली मंजूरी
पांच सालों से अटके पड़े भवन नक्शे पास, प्रशासन से भी मिली मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पिछले कई सालों से भवन निर्माण के नक्शों को लेकर चर्चा में रहने वाली नगर परिषद ने पिछले पांच वर्षों से लंबित इन नक्शों को भी पारित कर दिया है। नक्शों को पास करने के मामले में पिछले प्रधानों व कई अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्षता दिखाते हुए गत 6 अप्रैल 2017 को संपन्न हुई पार्षदों की बैठक में सन 2013 से लंबित नारनौल शहर के भवन निर्माण नक्शों को प्राथमिकता के आधार पर बैठक में रखा था। जिस पर बैठक में उपस्थित पार्षदों ने जनहित में इन नक्शों को सर्वसम्मति से पास कर दिए। 6 अप्रैल 2017 की बैठक में नक्शों सहित अन्य पारित किए गए प्रस्तावों की कार्रवाई को मंजूरी के लिए नियमानुसार डीसी के पास भेजा गया था। अब डीसी राजनारायण कौशिक ने भी दो दिन पहले नप की 6 अप्रैल की बैठक की इस कार्रवाई मंजूरी दे दी है। नप प्रधान भारती सैनी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के पारित किए गए नक्शों में वर्ष 2013 के 9, 2014 का एक, 2015 के 16, 2016 के 72 तथा 2017 के 38 नक्शे शामिल हैं। नप प्रधान भारती सैनी ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने नक्शे नप कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed