फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   110 inllegal kiosks removed in 4 hours

चार घंटे में हटाए 110 अवैध खोखे, शेड भी खाली कराया, विरोध्ा में की हाथापाई

Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
110 inllegal kiosks removed in 4 hours
अतिक्रमण हटाते समय गिरदारवर नरेश कुमार से हाथापाई करते लोग। - फोटो : Narnol
15 साल बाद मार्केट कमेटी ने सब्जी मंडी में अभियान चलाकर करीब 110 से अधिक अवैध खोखों को ध्वस्त कर दिया। करीब चार घंटे चले अभियान में टीम ने सब्जी मंडी के टीन शेड में किए गए कब्जे को भी खाली करा लिया। जेसीबी की मदद से खोखे तोड़े गए। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने मार्केट कमेटी टीम के साथ आए गिरदावर के साथ गाली- गलौज करते हुए हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की टीम डीएमईयू श्याम सुंदर की अध्यक्षता में महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुुंची। मार्केट कमेटी सचिव नुकूल यादव के साथ पूरी टीम जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार थे। मार्केट कमेटी टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। सुबह 11 बजे पहुंची टीम ने मौके पर पहुंचते ही टीन शेड को खाली करने के निर्देश दिए। जिसके बाद आढ़तियों ने खुद ही अपने स्तर पर टीन शेड के नीचे जालियों, लोहे के पैड,टीन लगाकर किए गए कब्जों को खाली करना शुरू कर दिया। टीन शेड काफी खाली होने के बाद मार्केेट कमेटी टीम ने अवैध तौर पर बनाए गए खोखों को हटवाने के लिए जेसीबी चलाई। सब्जी मंडी के दूसरे गेट के पास बाहर की ओर से बने अवैध खोखों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे खोखे के लिए डाले गए लोहे के ढांचे व लोहे के भारी भरकम मेजों को हटाने के लिए मार्केट कमेटी टीम के साथ गिरदावर नरेश पहुंचे तो कुछ दुकानदार उनके साथ उलझ गए। गाली-गलौज करते हुुए गिरदावर के साथ हाथापाई की। गिरदावर की मदद के लिए पहुंचे आए मार्केट कमेटी के कर्मचारी दारा सिंह के साथ भी बदतमीजी की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में लिया। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद सब्जी मंडी काफी हद तक खाली हो गई। तीन बजे मार्केट कमेटी की टीम ने अभियान बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे की वीडियोग्राफी
मार्केट कमेटी ने चार घंटे तक चले पूरे अभियान की वीडियोग्राफी कराई है। जिसमें अतिक्रमण से पहले के हालात और अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया को रिकार्ड किया है। कमेटी की टीम कहा कि कोई भी दुकानदार किसी तरह का अतिक्रमण करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी कराएंगे।
पूरे एरिया की बिजली को बंद कराया
टीम ने सब्जी मंडी में अभियान चलाने से पहले मंडी एरिया की बिजली आपूर्ति को बंद कराया। मंडी में सभी खोखो पर बिजली के तार लगे हुए थे।
तब गए थे खाली हाथ
करीब तीन साल पहले मार्केट कमेटी ने अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया था। मार्केट कमेटी टीम भारी भरकम बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी। टीम का अभियान शुरू होते ही राजनीतिक दबाव के बाद टीम को लौटना पड़ा। बाद में सचिव का तबादला करा दिया गया।

सब्जी मंडी में अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस दिए थे। पिछले तीन दिन से क्षेत्र मे लगातार मुुुनादी कराकर दस जनवरी को सुबह 7 बजे से पहले अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। जिसके बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। अगर किसी ने दोबारा से अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
- श्याम सुंदर, डीएमईयू, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed