{"_id":"6715467c2c78fb0b0508ab00","slug":"109070-quintals-of-millet-lifted-so-far-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117295-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अब तक 109070 क्विंटल बाजरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अब तक 109070 क्विंटल बाजरे का उठान
विज्ञापन
फोटो- 17नारनौल की नई अनाज मंडी में उठान के लिए रखे बाजरे के बैग। संवाद
नारनौल। जिले की सभी अनाज मंडी में रविवार को अवकाश के दिन बाजरे की खरीद और आवक बंद रही। उठान कार्य जारी रहा। सोमवार से बाजरे की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी। नारनौल, नांगल चौधरी में खरीद हैफेड और अटेली में वेयर हाउस द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है। रविवार को नारनौल में 5780 क्विंटल, नांगल चौधरी में 7670 क्विंटल और अटेली में 9431.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
बाजरे की खरीद गत 1 अक्तूबर से की जा रही है। पिछले 20 दिनों में अब तक अटेली में 272956.9 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और करीब 240141.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में 126040 क्विंटल और नांगल चौधरी में 75530 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं, नारनौल में 109070 क्विंटल और नांगल चौधरी में 52850 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
नारनौल और नांगल चौधरी अनाज मंडी में रविवार को बाजरे का उठान जारी रहा। अवकाश के दिन नारनौल में 5780 क्विंटल और नांगल चौधरी में 7670 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। बाजरे के स्टॉक के लिए पर्याप्त गोदाम की व्यवस्था है। सोमवार से बाजरे की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
-प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक हैफेड, नारनौल।