{"_id":"66e9e3abd2b2a5e6d805cec4","slug":"1044-weapons-deposited-in-police-stations-17-took-exemption-permission-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116216-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1044 हथियार हुए थानों में जमा, 17 ने ली छूट की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1044 हथियार हुए थानों में जमा, 17 ने ली छूट की इजाजत
विज्ञापन
अरविन्द तक्षक
नारनौल। प्रदेश में अक्तूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक ने समस्त लाइसेंस धारी को अपने-अपने हथियार संबंधित थानों में जमा कराने के आदेश दिए थे। इससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न होने पाए। एसपी के आदेश के बाद जिले के अलग-अलग थानों में कुल 1044 हथियार जमा हो चुके हैं और 17 लोगों ने अपने हथियार जमा न कराए जाने को लेकर प्रशासन से छूट भी ले ली है।
256 के लाइसेंस तो बने पर हथियार नहीं लिए
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1298 लाइसेंस धारक हैं। इनमें से 256 ऐसे हैं, जिन्होंने लाइसेंस तो बनवा लिए हैं, लेकिन अब तक हथियार नहीं लिए हैं।
अधिकतर आत्मरक्षा के लिए लेते हैं लाइसेंस
पुलिस की मानें तो ज्यादातर मामलों में अपनी जान की सुरक्षा को लेकर लोग हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई करते हैं। हालांकि ये भी देखने में आता है कि राजनीतिक व ऊपर तक पहुंच वाले लोग भी रसूख दिखाने के लिए लाइसेंस के लिए अप्लाई करते हैं और अपनी पहुंच के बलबूते पर लाइसेंसी हथियार लेने में कामयाब भी हो जाते हैं।
वर्जन
नागरिकों से अपील है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने व जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए अपने हथियार समय रहते संबंधित थाने में जमा कराएं। साथ ही साथ पुलिस का हरसंभव सहयोग करने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
-सुमित कुमार, पीआरओ, पुलिस अधीक्षक नारनौल।