फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरसों की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने हाईवे दो घंटे किया जाम

सरसों की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने हाईवे दो घंटे किया जाम

Thu, 25 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने हाईवे दो घंटे किया जाम
नारनौल। सरसों की सरकारी खरीद न होने से नाराज किसानों ने बुधवार दोपहर तीन बजे मंडी गेट के सामने नारनौल-नांगल चौधरी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामचंद, डीएसपी मित्रपाल ने किसानों को समझाकर खरीद कार्य शुरू करने का आश्वासन देकर जाम खोलने के लिए कहा। लेकिन किसानों ने खरीद कार्य शुरू करने पर ही जाम खोलने की बात कही। नायब तहसीलदार ने जाम की सूचना उच्च अधिकारियों ने देकर स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने हैफेड अधिकारियों संग बैठक कर खरीद कार्य शुरू करने की बात की। हैफेड खरीद अधिकारी सुनील चौधरी ने मौके पर पहुंचकर खरीद कार्य शुरू करने की बात कहीं। तब जाकर शाम पांच बजे किसानों ने जाम खोला। करीब दो घंटे लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों की सरसों की खरीद हो रही थी। मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग का टारगेट पूरा हो गया था। दोनों एजेंसियों का टारगेट पूरा होने पर बुधवार को सरसों खरीद को लेकर असमंजय बना हुआ था। सरसों की खरीद को लेकर किसान सुबह से टोकन लेकर सरसों खरीद के इंतजार में बैठे हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे तक सरसों खरीद का कार्य न होने से किसानों का धैर्य जवाब दे दिया। किसानों ने मंडी गेट के सामने नारनौल- नांगल चौधरी नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामचंद, डीएसपी मित्रपाल, ट्रैफिक एसएचओ वीणा राणा ने किसानों से बातचीत कर जल्द ही सरसों खरीद कार्य शुरू होने की बात कही। लेकिन, जाम लगा रहे किसानों ने खरीद अधिकारी को मौके पर बुलाकर खरीद कार्य शुरू करने पर ही जाम खोलने की बात कही। डीसी के आदेश पर हैफेड खरीद अधिकारी सुनील चौधरी ने जाम लगा रहे किसानों को सरसों खरीद शुरू करने की बात कहीं। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। शाम पांच के बाद किसानों के सरसों की खरीद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जाम से लोगों का हुआ बुरा हाल-
सरसों की खरीद नहीं होने से नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर करीब दो घंटे लगे लंबे जाम के कारण भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। हालांकि पुलिस ने रुट में बदलाव कर जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया। इससे भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में नहीं मिला बारदाना
पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य चल रहा है। गेहूं की आवक में तेजी होने के कारण किसानों को बारदाना नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी अनाज मंडी में टीन शेड न होने के कारण भीगने का डर सता रहा है। बुधवार को मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो सकी।
किसानों ने रोया अपना दुखड़ा
पुरानी अनाज मंडी में बारदाने के नहीं मिलने के कारण गेहूं बेचने में परेशानी हुई। सुबह से दोपहर तक कोई बताने वाला नहीं है कि खरीद होगी या नहीं। एजेंसी ने बारदाना नहीं होने की बात कहीं है। यहां पर किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
- सीताराम, पटीकरा
उठान न होने से मंडी में खुले आसमान के नीचे गेहूं पड़ा हुआ है। बुधवार की सुबह मंडी में गेहूं लेकर आए है और दोपहर तक खरीद होगी या नहीं कोई बताने वाला नहीं है। बारिश से बचाने के लिए टीन शेड व अन्य सुविधाएं नहीं है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
- दयाराम
मार्केट कमेटी के अधिकारियों से गेहूं को भरने के लिए बारदाना नहीं होने की बात कह चुके है। कहीं मंडी में ही रात गुजारनी न पड़े। दूसरा मंडी में ढेरिया लगाने के लिए जगह नहीं है। उठान न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। एजेंसी कार्य के प्रति गंभीर नहीं है।

- मनोज कुमार
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर अव्यवस्था का आलम है। दो दिन से गेहूं का उठान नहीं हो सका है और बारदाने की कमी से आढ़ती भी परेशान है। अभी नारनौल मंडी में गेहूं की आवक शुरू हुई है। ऐसे में एजेंसी को नियमित बोली लगाने और पर्याप्त बारदाने का इंतजाम करना चाहिए।
- पवन कुमार आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed