फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीबीएसीई परीक्षा शुरू, पहले दिन हुई संगीत की परीक्षा

सीबीएसीई परीक्षा शुरू, पहले दिन हुई संगीत की परीक्षा

Fri, 22 Feb 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसीई परीक्षा शुरू, पहले दिन हुई संगीत की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने संगीत की परीक्षा दी। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10.30 से 1 बजे तक आयोजित की गई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी प्रकार कोई केस नहीं बना।
बता दें कि परीक्षा को लेकर बच्चे काफी खुश थें। निर्धारित समय पर वो अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। हालांकि पहले दिन वोकेशन विषय की परीक्षा थी जो कि कठिन नहीं होती। बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ में टैगोर स्कूल, श्रीकृष्णा, आरपीएस, डीएवी, हैप्पी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई वहीं नारनौल में सरस्वती, डीएवी, केवी खालड़ा सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई। जिले में अनुमानित 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

इस बार सीबीएसई ने वोकेेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू कर दी थी जबकि मुख्य विषयों की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। दो मार्च को पहला पेपर इंग्लिश का होगा। साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का अगला एग्जाम 5 मार्च को फिजिक्स का होगा। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का अगला एग्जाम अकाउंटेंसी का 6 मार्च को होगा। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का अगला एग्जाम 7 मार्च को ज्योग्राफी का होगा। 12वीं की परीक्षाएं तीन अप्रैल तक जारी रहेंगी। सभी एग्जाम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:39 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed