फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आईआरटीटीसी की मीटिंग में जेडआरयूसीसी सदस्य ने भेजा मांगों का एजेंडा

आईआरटीटीसी की मीटिंग में जेडआरयूसीसी सदस्य ने भेजा मांगों का एजेंडा

Fri, 22 Feb 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
आईआरटीटीसी की मीटिंग में  जेडआरयूसीसी सदस्य ने भेजा मांगों का एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। चेन्नई में शनिवार को आईआरटीटीसी 2019 की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक सात दिन चलेगी और देश के सभी मंडल के अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। जेडआरयूसीसी जयपुर सुंदर लाल जोरासिया ने गाड़ियों का विस्तार करने एवं नई गाड़ियों को चलाने के लिए अपनी आठ मांगें भेजी हैं।

जोरासिया ने बताया कि आईआरटीटीसी 2019 की सात दिवसीय बैठक चेन्नई में शुरू हो रही है। इस बैठक में रेलवे जोन के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेल संबंधित अनेक मांगें हैं। कुछ ट्रेनों का विस्तार करवाया जाना है और कुछ ट्रेन नई चलाई जानी हैं। इसके लिए हमने कई बार रेलमंत्री और जीएम जयपुर को लिख चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में एजेंडे पास करने के लिए महेंद्रगढ़ एवं नारनौल क्षेत्र की कुछ मांगें भेजी गई हैं। सुंदरलाल जोरासिया ने उम्मीद जताई कि इसमें कुछ मांगें पूरी अवश्य होंगी, वो अधिकारियों के साथ इसमें लगे हुए हैं।
विज्ञापन


ये भेजी गई मांगें
- 4055/56 ब्रहमपुत्र मेल सादलुपर, गंगानगर या बीकानेर तक विस्तार।
- 22481 जोधपुर-दिल्ली को चंडीगढ़ तक विस्तार करने के लिए ताकि महेंद्रगढ़ राजधानी से हरियाणा जुड़ सके।
- 74001/74002 दिल्ली से रेवाड़ी डीएमयू को रींगस तक विस्तार करने तथा साथ रेवाड़ी-सीकर से कनेक्ट करने।
- 12155/12156 को हबीगंज निजामुद्धीन को हिसार तक विस्तार करने वाया सादलपुर।
- 12229/12230 लखनऊ मेल को बीकानेर तक विस्तार करने
- जनशताब्दी अंत्योदय एक्सप्रेस जैसलमेर से दिल्ली वाया सादलपुर ट्रेन चलाने।
- 53789/90 को दिल्ली तक विस्तार करने और रेक चेंज करने के लिए।
- 14041/14042 मंसूरी एक्सप्रेस गाड़ी को हिसार तक विस्तार करने वाया रेवाड़ी, सादलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed