{"_id":"5c6ef10ebdec2229d23984f8","slug":"101550774542-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने रैली स्थल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने रैली स्थल का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में 24 फरवरी को होने वालेे मुख्यमंत्री रैली को लेकर उपायुक्त गरिमा मित्तल और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने जायजा लिया। इस मौके पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के छोटे भाई राजेंद्र शर्मा एवं पुत्र गौत्तम शर्मा भी पहुंचे। उपायुक्त ने अधिकारियों को रैली से संबंधित जिम्मेवारियां सौंपी। इस मौके पर उपायुक्त गरिमा मित्तल ने हेलीपैड, पार्किंग स्थल एवं रैली स्थल को चेक किया।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को स्टेज बनाने एवं रैली स्थल के साथ लगती सड़क तथा अस्थायी हेलीपैड बनाने केे आदेश दिए। उपायुक्त ने बिजली निगम को भी रैली स्थल पर गुजर रहे हाई वोल्टेज के तार को हटाने के लिए कहा। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं उनको किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। अगर कोई भ्रम है तो मुझे बताएं।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम महेंद्रगढ़ विनेश कुमार, एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, उपाध्यक्ष सुधीर दीवान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर डालू सिंह, आनंद महता, मंजीत तंवर, विक्की खुडाना, सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल, धर्मबीर पटवारी, जिला प्रमुख के प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ पपल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
दो पार्किंग स्थल और चार होंगे गेट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। रैली को लेकर दो पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। चार गेट होंगे। इनमें से दो गेट वीवीआईपी होंगे तथा दो सामान्य रास्ते होंगे। मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड वाली साइड में दीवार तोड़कर गेट बनाया जाएगा। वहीं, गाड़ी से आने वाले मंत्रियों के लिए उसके विपरीत दिशा में गेट बनाए जाने की संभावना है।