{"_id":"5c0189e3bdec2241703a55ba","slug":"101543604707-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई परीक्षा में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के पास नहीं होगा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई परीक्षा में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के पास नहीं होगा मोबाइल
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से उप निरीक्षक की परीक्षा दो दिसंबर को शहर के दस स्कूलों आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारु रूप से करवाने व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए एसपी विनोद कुमार ने जिले के सभी उप पुलिस अधीक्षकों, एसएचओ और सुरक्षा इंचार्ज के साथ बैठक की। बैठक में सभी को ड्यूटियों की जिम्मेदारियां सौंपी और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस विभाग के उप निरीक्षक की परीक्षा दो दिसंबर को नारनौल में होनी है। जिसमें कुल 6684 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा नारनौल के 10 स्कूलों में होनी है। इसके लिए 23 सेंटर बनाए गए हैं। हर एक सेंटर में एक इंस्पेक्टर, 10 पुलिस कर्मचारी और दो महिला पुलिस कर्मचारी तैनात होंगी। मेन गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी परीक्षा के लिए अंदर प्रवेश करने वाले परीक्षार्थी की गहन तलाशी लेंगे। उसी परीक्षार्थी को सेंटर में अंदर प्रवेश करने देंगे, जिसके पास पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और एडमिट कार्ड पर लगी फोटो का मिलान करके अंदर जाने दिया जाएगा। इसके अलावा कोई भी वस्तु जैसे मोबाइल फोन, डिवाइस, माचिस, ब्लेड, रिमोट, बेल्ट, वॉच, पेंसिल, पेन, कोई भी धातु की वस्तु व उपकरण अंदर ले जाना मना रहेगा।
एसपी ने कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किसी भी प्रकार की परीक्षा के समय गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी डीएसपी और एसएचओ की अपने कार्यालय में बैठक ली। एसपी ने कहा की यह हमारे लिए बहुत अहम ड्यूटी रहेगी। ड्यूटी के समय परीक्षा केंद्र के पास किसी भी पुलिस कर्मचारी के पास मोबाइल फोन नहीं रहेगा। ड्यूटी इंचार्ज अपने साथ वाकी, टाकी, वायर लेश सेट रखेगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए। पुलिस कर्मचारी ठीक सात बजे अपनी अपनी ड्यूटी पर तै नात हो जाएगे। लापरवाही की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एक रिजर्व टीम भी पूरे साजो सामान के साथ लघु सचिवालय पर तैयार रहेगी। बैठक में डीएसपी विनोद कुमार को मुख्यालय नारनौल की यातायात को सुचारू रूप से चलवाने की जिम्मेवारी सौंपी गई।
विज्ञापन
सहायता के लिए एसएचओ ट्रैफिक के अलावा इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक श्योताज व 20 अन्य पुलिस कर्मचारी दिए जाएंगे। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी बड़ी चुनौती रहेगी। करीब 20 हजार लोगों के आने की संभावना है।
शहर में आठ जगह लगेंगे नाके
शहर में परीक्षा के समय आठ जगहों पर अस्थाई नाके लगाए जाएगे। नाके सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड, गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरु नानक पूरा, आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजाद चौक, सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूूल रेवाडी रोड, एमएलएसडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलताजपुर रोड पर रहेंगे। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के आस पास कोई भी फोटो स्टेट व बुक डिपो की दूकान खुली नहीं होगी। बाहरी वाहनों को परीक्षा केंद्र से दूर रहेंगे। परीक्षा के समय एक अलग से पुलिस कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा।