फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पानी बचाने की मुहिम चलाने वाले स्वयं कर रहे हैं पेयजल का दुरुपयोग

पानी बचाने की मुहिम चलाने वाले स्वयं कर रहे हैं पेयजल का दुरुपयोग

Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानी बचाने की मुहिम चलाने वाले स्वयं कर रहे हैं पेयजल का दुरुपयोग
पानी बचाने की मुहिम चलाने वाले ही कर रहे पानी का दुरुपयोग
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लोगों को पानी बचाने एवं सदुपयोग करने की सलाह देने वाले वाला विभाग स्वयं पानी की बर्बाद कर रहा है। एक तरफ जहां गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय के अंदर बने पार्कों एवं निर्माण कार्यों में पेयजल का प्रयोग कर रहा है। बुधवार को अमर उजाला का छाया कार फोटो खींचने के लिए पहुंचा तो मौके पर खड़े जेई जियाराम ने कर्मचारियों से पानी बंद करवा दिया।
आपको बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी विभाग जल बचाने, पेयजल का सदुपयोग करने तथा वेस्ट पानी का पेड़ पौधो में डालने का आह्वान करते हैं। कई बार जल बचाने के लिए दीवारों पर भी लिखवाया जाता है। किंतु हकीकत यह है स्वयं विभाग पेयजल का प्रयोग पेड़ पौधों, पार्कों एवं निर्माण कार्यों में करता है।
विज्ञापन

मुख्य लाइन से जोड़ा पार्कों के नल का कनेक्शन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठने के लिए चार छोटे -छोटे पार्क बनाए हुए हैं। इन पार्कों में पानी देने के लिए स्पेशल नल लगाए हुए हैं जिनका कनेक्शन सीधा मुख्य लाइन से किया गया है। इस लाइन में 24 घंटे पानी रहता है। जैसे ही टूटी खोली जाएगी तो पानी आना शुरू हो जाएगा। पार्क में पानी देने के लिए मोटर की भी आवश्यकता नहीं होती। इसके अलावा कार्यालय के अंदर तीन चार कमरे बनाए जा रहे हैं। इस निर्माण कार्य में भी पेयजल का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए साफ पानी के टैंक पर मोटर लगाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में छा सकता है पेयजल संकट
शहर में आने वाले कुछ दिनों में जल संकट छा सकता है। क्योंकि जनस्वास्थ्य विभाग के पास शहर को सप्लाई देने के लिए चार दिन का पानी शेष बचा है। जबकि नहर 23 मई को आने की संभावना है। वैसे जनस्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी जाने वाले पेयजल सप्लाई को आधी कर दी है ताकि वह 23 मई तक चल सके। इस समय घरों में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जाता है। साथ ही पानी का समय एक घंटे की बजाय 50 मिनट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed