फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एनएसएस से विद्यार्थी में बढ़ती है राष्ट्रभक्ति भावना: कुलदीप यादव

एनएसएस से विद्यार्थी में बढ़ती है राष्ट्रभक्ति भावना: कुलदीप यादव

Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस से विद्यार्थी में बढ़ती है राष्ट्रभक्ति भावना: कुलदीप यादव
शिविर से स्वयंसेवकों में बढ़ती है राष्ट्रभक्ति भावना : कुलदीप यादव
विज्ञापन

मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय अटेली व महिला महाविद्यालय अटेली का संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एनएसएस शिविर गांव फतेहपुर में आयोजित किया गया। रविवार को कॉलेज प्राचार्य नरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप यादव मुख्य अतिथि थे, जबकि गांव फतेहपुर के सरपंच रणबीर, प्रोफेसर प्रवीण यादव, सरपंच इंद्रजीत, एबीपीओ हेतराम, डॉ. सोमवीर, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. मंजीत, प्रोफेसर सिकंदर यादव, महेंद्रपाल व अनिल वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

25 मार्च तक चलने वाले इस शिविर कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. प्रवीण यादव ने किया। शिविर में दोनों कॉलेज के 200 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यातिथि प्रधान कुलदीप यादव ने कहा कि एनएसएस शिविर से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति पैदा होती है। शिविर के दौरान स्वयंसेवक गांव में सफाई के लिए जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को सफाई का महत्व बताएंगे। इस दौरान प्रधान ने स्वयं कस्सी से गांव के मंदिर प्रांगण में सफाई की। इस मौके पर गांव फतेहपुर के सरपंच रणबीर सिंह ने गांव में शिविर लगाने पर आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिविर में गांव के लोगों में अच्छा संदेश जाएगा। एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर प्रवीन यादव ने बताया कि शिविर में हर दिन अलग-अलग विषय पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed