{"_id":"5a8879894f1c1b8e238b920a","slug":"101518893449-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कालेजों के 230 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कालेजों के 230 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में चल रहे तीन दिवसीय जॉब पूर्व प्रशिक्षण कैंप का शनिवार को समापन हुआ। इस तीन दिवसीय शिविर में जिले के सात कालेजों के 230 विद्यार्थियों ने नौकरी के लिए साक्षात्कार से संबंधित तकनीकी ज्ञान का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान गुरुग्राम से आए ट्रेनर करण अरोड़ा, सुरजीत कुमार व मनमीत सिंह ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार के दौरान सीवी कैसे तैयार करें, साक्षात्कार के प्रश्नों का जवाब देते समय बाडी लैंग्वेज कैसी हो आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कालेज प्राचार्य एमएस यादव ने बताया कि 9 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर 14 में राजकीय महिला महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जगमेश जाखड़, डॉ. सुमेर सिंह, डॉ. एनके यादव, डॉ. सुभाष यादव, वीपी गर्ग, जेपी दहिया व चंद्र मोहन आदि मौजूद थे।