{"_id":"59bec3064f1c1b91688b51ea","slug":"101505673990-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में भी खोला जाएगा श्रमिक कार्यालय: संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में भी खोला जाएगा श्रमिक कार्यालय: संतोष
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल में भी खोला जाएगा श्रमिक कार्यालय : संतोष
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि कामगारों और श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर वह रोजगार के योग्य बनाने के लिए पलवल में हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। नारनौल में भी एक श्रमिक कार्यालय खोला जाएगा, ताकि उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
यादव रविवार को नसीबपुर में प्रगतिशील प्रजापति संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने निर्माणाधीन कुम्हार धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपए स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्वकर्मा दिवस पर सोनीपत में होने वाले कार्यक्रम में घोषणाएं इस वर्ग के लिए करेंगे। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सेहलंग में सात करोड़ से मल्टी स्किल सेंटर बनाया जा रहा है। भोजावास में 5.4 करोड़ में भवन का निर्माण हुआ है। सुजापुर में आईटीआई के नए भवन के निर्माण पर भी 4.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यक्रम में नानगवास की सरपंच प्रमिला देवी ने शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के आयोजक बनवारीलाल थे। इस मौके पर अखिल भारतीय प्रजापति समाज के प्रधान शांता कुमार आर्य, मुरारी लाल, सरपंच चंदगीराम, नत्थूराम, यादराम प्रधान, कैप्टन अमीलाल, देवकीनंदन बोहरा आदि उपस्थित थे।