{"_id":"59aef5284f1c1b61078b46f9","slug":"101504638248-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग से नहीं मिली अनुमति, डिवाइडर की योजना फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग से नहीं मिली अनुमति, डिवाइडर की योजना फंसी
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग से नहीं मिली अनुमति, डिवाइडर की योजना फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नेशनल हाईवे नंबर-11 नारनौल-झुंझुनूू सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग फरीदाबाद ने अपने अंडर में ले लिया है। इस वजह से हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड तक नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे डिवाइडर का निर्माण लटक गया है। क्योंकि, नेशनल हाईवे पर किसी भी प्रकार का निर्माण करने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेनी पड़ती हैं। विभाग ने डिवाइडर निर्माण के लिए नगर परिषद को अनुमति नहीं दी है। इसके बाद हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड मोडावाल मंदिर तक बनवाए जा रहे डिवाइडर निर्माण का काम एक माह से अटका हुआ है। इससे न केवल शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है, बल्कि टूटे डिवाइडर फिर से बदहाल होने की संभावना है।
कई वर्षों से देखरेख के अभाव में टूट चुके शहर के डिवाइडरों के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद नारनौल ने पहल की थी। इसके तहत हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड तक नए सिरे से डिवाइडर बनाने की तैयारी थी। इसमें डिवाइडरों के दोनों ओर जाली लगाकर बीच मेें पौधे लगाए जाने थे। इससे रोड की सुंदरता बढ़ने के साथ ही प्रदूषण पर भी लगाम लगतीन् डिवाइडरों पर फैंसी स्ट्रीट लाइट भी लगानी थी। इस योजना पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होने थे। इस योजना के तहत नगर परिषद ने हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक डिवाइडर का नए सिरे से निर्माण भी करवा दिया है। लेकिन, यहां से सड़क नेशनल हाईवे घोषित होने के चलते इसके रखरखाव और निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग फरीदाबाद ने अपने अंडर ले लिया है। इस कारण नेशनल हाईवे पर किसी भी प्रकार का निर्माण करने के लिए विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। विभाग ने नगर परिषद नारनौल को डिवाइडरों के निर्माण की अनुमति नहीं दी है।
नौ लाख रुपये से बनाए जाने थे डिवाइडर
हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड पर मोड़ावाल मंदिर तक बने डिवाइडरों को नए सिरे से बनाने के लिए नगर परिषद नारनौल ने करीब नौ लाख रुपये का बजट निर्धारित किया था। इसका एक हिस्सा हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक डिवाइडर बनाने में लग चुका है। यह मार्ग नेशनल हाईवे घोषित करने के कारण अब कार्य अटक गया है।
विज्ञापन
सात जुलाई को विभाग ने लिया थ अंडर में
स्थानीय विभागीय अधिकारियों के अनुसार नारनौल-झुझुंनू सड़क मार्ग नेशनल हाईवे घोषित होने के साथ ही इसकी देखरेख और निर्माण कार्य का जिम्मा सात जुलाई को पीडब्ल्यूडी विभाग फरीदाबाद ने अपने अंडर ले लिया है।
हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आगे निर्माण के लिए विभाग से अनुमति ली जा रही है। विभाग से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-भारती सैनी चेयकरपर्सन, नगर परिषद नारनौल।
नेशनल हाईवे पर विभाग की अनुमति के बिना कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। नारनौल में डिवाइडरों के निर्माण कार्य को रोकने के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसे जल्द से जल्द चालू करवाया जाएगा।
-सज्जन सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी फरीदाबाद।