फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार की मांग

बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार की मांग

Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एचएसईबी वर्कस यूनियन सदस्यों ने बुधवार को बैठक की। बैठक में सिंघाणा रोड स्थित सर्कल कार्यालय में गत दिनों नांगल चौधरी के गांव बूढ़वाल में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर सरपंच व अन्य ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी।

नारनौल यूनिट प्रधान अशोक यादव ने कहा कि नांगल चौधरी एसएचओ एचएसईबी वर्कस यूनियन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था कि एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी के साथ-साथ धारा 389बी हटाने की भी मांग की गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा एक सितंबर तक नामजद सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो एचएसईवी वर्कस यूनियन मजबूरन कड़ा कदम उठाने को मजबूर होगी। इससे जो भी औद्योगिक अशांति होगी उसकी जिम्मेवारी निगम मैनेजमेंट व पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुभाष रोहिल्ला एपीएस, सत्यबीर यादव सर्कल सचिव, राकेश यादव सिटी प्रधान, राजेंद्र बोहरा, भगवत शर्मा सहित अनेक बिजली कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed