{"_id":"59a461494f1c1bc0018b45fd","slug":"101503945033-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकेविवि के छात्रों का छठे दिन भी प्रदर्शन रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकेविवि के छात्रों का छठे दिन भी प्रदर्शन रहा जारी
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीटेक के छात्रों का धरना सोमवार को छठे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। धूप, बारिश और रात को खुले आसमान के नीचे अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए है, लेकिन विवि प्रशासन ने कोई आश्वासन नहीं दिया है। सोमवार को छुट्टी होने के कारण कुलपति नहीं आए। इस कारण उनकी मांगें सोमवार को भी नहीं सुनी गई। आज ही के दिन विद्यार्थियों को छह विद्यार्थियों को भूख हड़ताल पर बैठना था, लेकिन विवि की छुट्टी होने के कारण वो भूख हड़ताल पर नहीं बैठे।
आपको बता दें कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2016-17 बीटेक इंजीनियरिंग कक्षाएं चार कोर्सों के साथ शुरू किया था। लेकिन, फैकल्टी और सुविधाओं के अभाव में प्रथम वर्ष ही रिजल्ट निराशाजनक रहा। बहुत से विद्यार्थी सुविधाओं के अभाव में रि-अपीयर हो गए। अब विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट नहीं किया जा रहा। इससे नाराज होकर विद्यार्थी पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। छात्र अजय पंवार, मोनू, मनीष, अशोक, कार्तिक, विवेक, सुमित, शुभम आदि ने बताया कि उनकी मुख्य मांग अगली कक्षा में प्रमोट करना है। सोमवार को विवि के वीसी आरसी कुहाड़ आएंगे, तभी जाकर विद्यार्थियों की कुछ बात बन सकती हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि उन्हें लिखित में आश्वासन देंगे, तभी वो धरने से उठेंगे।